September 9, 2026
[t4b-ticker]

एसजी ग्रैंड AOA चुनाव फिर खर्च के फेर में! 1.40 लाख के अनुमान पर उठे सवाल

0
AOA

काफी समय से लंबित चुनाव पर बढ़ी हलचल

निवासी चाहते हैं जल्द चुनाव, लेकिन वाजिब खर्च और निष्पक्ष प्रक्रिया के साथ

NEWS1UP

एओए/आरडब्ल्यूए डेस्क

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की एसजी ग्रैंड अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) का लंबे समय से लंबित चुनाव एक बार फिर खर्च को लेकर चर्चा में है। नामित चुनाव अधिकारी प्रशांत सिंह ने चुनाव प्रक्रिया के लिए 1.40 लाख रुपये की अनुमानित राशि तीन दिन में जमा कराने को कहा है।

इस अनुमान में मतपत्र, मतदाता सूची, बैलेट बॉक्स, स्टेशनरी, नोटिस, चुनाव कर्मी, बैरिकेडिंग, टेंट, फर्नीचर, बिजली, वीडियोग्राफी-फोटोग्राफी समेत विभिन्न मद शामिल हैं।

50 हजार से 80 हजार और अब 1.40 लाख!

AOA अध्यक्ष अरुण मलिक के मुताबिक, इससे पहले दो चुनाव अधिकारियों की ओर से करीब 50 हजार और 80 हजार रुपये के खर्च का अनुमान दिया गया था। उनका कहना है कि वोटर लिस्ट और बायलॉज पहले ही उपलब्ध कराए जा चुके हैं और 1.40 रुपये लाख का अनुमान काफी अधिक है। वह डिप्टी रजिस्ट्रार और चुनाव अधिकारी से चर्चा कर वास्तविक जरूरत के मुताबिक खर्च कम कराने के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ाना चाहते हैं।

लगातार बदलते इन आंकड़ों ने सवाल खड़ा किया है कि एक ही चुनाव के लिए खर्च का अनुमान अलग-अलग स्तर पर इतना क्यों बदल रहा है ?

1.40 लाख वास्तविक खर्च नहीं: चुनाव अधिकारी

नामित चुनाव अधिकारी प्रशांत सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने कहा कि 1.40 लाख वास्तविक नहीं, अनुमानित खर्च है और चुनाव न्यूनतम संभव खर्च में कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार AOA चुनाव खर्च को चुनाव टालने के हथकंडे के तौर पर इस्तेमाल कर लेती हैं। निवासियों का एक पैसा भी अनावश्यक या अतिरिक्त खर्च नहीं किया जाएगा। जितनी राशि वास्तव में खर्च होगी, उसकी रसीद और सभी बिल दिए जाएंगे तथा बची राशि वापस कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो भी पैसा लिया जाएगा, उसकी रसीद दी जाएगी।

SG Grand के निवासी लंबे समय से लंबित चुनाव जल्द चाहते हैं। ऐसे में विवाद का समाधान चुनाव को और टालना नहीं, बल्कि एओए और चुनाव अधिकारी को मिलकर निष्पक्ष प्रक्रिया के साथ खर्च को तर्कसंगत बनाना और उसका पूरा हिसाब सार्वजनिक करना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!