September 11, 2026
[t4b-ticker]

यूपी में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस! 5 IAS और 6 PCS अफसर इधर से उधर

0
FFF

कई जिलों के DM और नगर आयुक्त बदले

NEWS1UP

भूमेश शर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात प्रशासनिक मशीनरी में बड़ा फेरबदल करते हुए 5 IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में कई जिलों के जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी और महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर नई तैनाती की गई है।

जालौन के DM राजेश कुमार पाण्डेय अब बहराइच के जिलाधिकारी होंगे। वहीं आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विशेष सचिव और यूपीडेस्को के MD समीर को जालौन का नया DM बनाया गया है।

झांसी नगर आयुक्त आकांक्षा राना को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के साथ यूपीडेस्को के MD की जिम्मेदारी दी गई है। बाराबंकी के CDO बी. सूदन को झांसी का नगर आयुक्त बनाया गया है, जबकि मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज वर्मा अब बाराबंकी के CDO होंगे।

PCS स्तर पर भी बड़ा बदलाव

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं संस्कृति निदेशालय के अपर निदेशक सुशील प्रताप सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। वहीं LDA के संयुक्त सचिव अतुल कुमार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का कुलसचिव एवं संस्कृति निदेशालय का अपर निदेशक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा राजेश कुमार सिंह को कानपुर नगर का अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), संजय कुमार सिंह को उपनिदेशक (प्रशासन), युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, प्रमोद झा को गोंडा का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) और योगेश्वर सिंह को झांसी का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

सरकार के इस फेरबदल से कई जिलों और प्रमुख विकास प्राधिकरणों की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!