September 12, 2026
[t4b-ticker]

इंदिरापुरम में हाईराइज टावर के फ्लैट में आग!

0
FF

आदित्य मेगा सिटी के 5वीं मंजिल स्थित फ्लैट के स्टोर रूम में लगी आग

दमघोंटू धुएं के बीच फायर टीम ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला

डीएम के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर ने किया मौका मुआवना

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। वैभव खंड की आदित्य मेगा सिटी में शनिवार को दोपहर करीब सवा दो बजे !उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब टावर के पांचवें तल स्थित फ्लैट संख्या GC-502 के स्टोर रूम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरे टावर में घना और दमघोंटू धुआं भर गया।

सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के निर्देशन में वैशाली फायर स्टेशन से दो दमकल वाहनों के साथ टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने भवन के फायर फाइटिंग सिस्टम की मदद से हॉज-लाइन बिछाकर आग पर काबू पाया। बीए सेट पहनकर धुएं से भरे फ्लैट में दाखिल हुए जवानों ने आग को आसपास के फ्लैटों तक फैलने से रोक दिया।

आधुनिक एग्जॉस्ट उपकरणों की मदद से टावर और फ्लैट में जमा धुआं भी बाहर निकाला गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि स्टोर रूम में रखा सामान और कुछ घरेलू सामग्री जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने घटना का संज्ञान लेते हुए नुकसान का आकलन कराने, प्रभावित परिवार को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने और आग लगने के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं। फ्लैट में किरायेदार मोहित गोयल परिवार के साथ रह रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!