[t4b-ticker]

गुलमोहर एन्क्लेव में कल लगेगा नगर निगम का डॉग रजिस्ट्रेशन कैंप!

0
FFF

प्रतीकात्मक इमेज

आरडब्ल्यूए ने संबंधित निवासियों से की दस्तावेजों के साथ पहुंचने की अपील

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के पालतू कुत्ता पालने वाले निवासियों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम की ओर से गुरुवार, 1 अक्टूबर को सोसायटी परिसर में विशेष डॉग रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया जाएगा। कैंप में पालतू कुत्तों के पंजीकरण की प्रक्रिया मौके पर ही पूरी कराई जाएगी।

सोसायटी के कम्युनिटी हॉल में आयोजित होने वाला यह कैंप सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। गुलमोहर एन्क्लेव रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने उन सभी निवासियों से कैंप का लाभ उठाने की अपील की है, जिन्होंने अभी तक अपने पालतू कुत्तों का पंजीकरण नहीं कराया है।

आरडब्ल्यूए के अनुसार, पंजीकरण के लिए संबंधित निवासियों को डॉग का रेबीज वैक्सीनेशन कार्ड, मालिक का आधार कार्ड, मालिक के साथ डॉग की फोटो, डॉग की एकल फोटो, मालिक की एकल फोटो और मालिक के हस्ताक्षर की फोटो साथ लानी होगी। आरडब्ल्यूए ने निवासियों से आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने को कहा है, ताकि पंजीकरण के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

आरडब्ल्यूए सचिव ए.के. दोहरे ने बताया कि जिन निवासियों ने अपने पालतू कुत्तों का पंजीकरण पहले ही करा रखा है, वे भी अपने पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज तैयार रखें और जरूरत पड़ने पर नगर निगम की टीम को उपलब्ध कराएं।

आरडब्ल्यूए ने सभी संबंधित निवासियों से निर्धारित समय पर कम्युनिटी हॉल पहुंचकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की है, ताकि सोसायटी में पालतू कुत्तों से संबंधित पंजीकरण व्यवस्था को व्यवस्थित रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!