September 30, 2026
[t4b-ticker]

SG ग्रैंड में AOA की कमान ‘टीम आशाएं’ के हाथ: भूपेंद्र नाथ अध्यक्ष, रिंकू शर्मा बने सचिव

0
FF

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित SG ग्रैंड सोसाइटी में नव निर्वाचित AOA कार्यकारिणी की पहली बैठक क्लब हाउस में हुई। बैठक में सभी 10 सदस्यों की मौजूदगी में पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।

भूपेंद्र नाथ को अध्यक्ष, रिंकू शर्मा को सचिव, गौतम गहलौत को उपाध्यक्ष, मीनूश्री खन्ना को सह सचिव, अभिषेक सक्सेना को कोषाध्यक्ष, हर्षवर्धन राय को उपकोषाध्यक्ष और सदाशिव शर्मा को प्रबंधक चुना गया। वहीं शक्ति बजाज, विकास शर्मा और अरुण मलिक कार्यकारिणी सदस्य होंगे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष भूपेंद्र नाथ ने कहा कि निवासियों ने जिस विश्वास के साथ ‘टीम आशाएं’ को जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोसाइटी में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं समेत हर निवासी को सम्मान और अपनी बात रखने की स्वतंत्रता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!