[t4b-ticker]

गाजियाबाद की वीवीआईपी मंगल सोसाइटी के डॉक्टर की कार में मिली लाश, मंगलवार को दर्ज हुई थी गुमशुदगी

0
KK

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ब्रेजा कार में मिला 30 वर्षीय डॉ. शिवम कार्तिकेय भारद्वाज का शव

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी मंगल सोसाइटी के निवासी 30 वर्षीय डॉक्टर डॉ. शिवम कार्तिकेय भारद्वाज का शव बुधवार दोपहर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर उनकी कार के अंदर मिलने से हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि परिजनों ने मंगलवार को ही उनके लापता होने की शिकायत नंदग्राम थाने में दर्ज कराई थी।

डॉ. शिवम कार्तिकेय भारद्वाज (File photo)

पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 2:20 बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर एक ब्रेजा कार संदिग्ध हालत में खड़ी है और उसके अंदर एक व्यक्ति पड़ा है। सूचना पर मुरादनगर पुलिस मौके पर पहुंची। कार की तलाशी लेने पर उसमें डॉ. शिवम कार्तिकेय भारद्वाज, पुत्र गोपाल स्वरूप, मृत अवस्था में मिले।

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

प्रारंभिक जांच में डॉक्टर के शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि ड्रिप के जरिए दवा की अधिक मात्रा पहुंचने से उनकी मौत हुई हो सकती है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

घटना की सूचना पर नंदग्राम थाना पुलिस और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!