[t4b-ticker]

पंचशील प्रिमरोज AOA चुनाव में ‘नवनिर्माण’ की बड़ी जीत, 10 में से 7 सीटों पर कब्जा!

0
FF

‘फ्रेंड्स’ के तीन उम्मीदवारों ने भी मारी बाजी

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। पंचशील प्रिमरोज सोसाइटी में रविवार को हुए एओए चुनाव के नतीजों ने सोसाइटी की नई तस्वीर सामने ला दी है। टीम पंचशील नवनिर्माण ने 10 में से सात सीटों पर जीत दर्ज करते हुए स्पष्ट बढ़त बनाई, जबकि टीम पंचशील फ्रेंड्स के तीन उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। चुनाव परिणाम सामने आते ही देर रात सोसाइटी में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न शुरू हो गया।

चुनाव में पंचशील नवनिर्माण की उर्वशी गुप्ता 1104.04 मतों के साथ सबसे अधिक मत पाने वाली उम्मीदवार रहीं। वहीं पंचशील फ्रेंड्स के प्रशांत चौधरी 1091.59 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। नवनिर्माण की मीना गुप्ता ने 1029.23 मत हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

किस टीम के कितने उम्मीदवार जीते ?

पंचशील नवनिर्माण – 7 सीटें

उर्वशी गुप्ता  1104.04 मत

मीना गुप्ता – 1029.23 मत

अखिलेश कुमार कंसल – 977.10 मत

गुरनाम सिंह – 960.77 मत

नीरज गुप्ता – 952.90 मत

आलोक सिंघल – 934.63 मत

जितेंद्र कुमार गुप्ता – 932.56 मत

पंचशील फ्रेंड्स – 3 सीटें

प्रशांत चौधरी – 1091.59 मत

गौरव चौधरी – 1010.10 मत

पुनीत श्रीवास्तव – 978.90 मत

नतीजों के साथ बदला समीकरण

चुनाव परिणामों ने पंचशील प्रिमरोज एओए में दोनों टीमों की स्थिति स्पष्ट कर दी है। सात सीटों के साथ पंचशील नवनिर्माण की संख्या अधिक है, जबकि पंचशील फ्रेंड्स के तीन निर्वाचित सदस्य भी नए बोर्ड में अपनी भूमिका निभाएंगे।

बिल्डर से जुड़े लंबित मुद्दों और सोसाइटी से संबंधित विभिन्न मामलों के बीच हुए इस चुनाव को निवासियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा था। अब चुनाव खत्म होने के बाद असली परीक्षा नए बोर्ड की होगी, लंबित मुद्दों को लेकर उसकी प्राथमिकताएं क्या होंगी, बोर्ड किस रणनीति के साथ आगे बढ़ेगा और निवासियों की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरेगा, इस पर सभी की नजर रहेगी।

देर रात परिणाम घोषित होने के बाद सोसाइटी में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जश्न इस बात का संकेत रहा कि चुनाव को लेकर निवासियों और प्रत्याशियों के समर्थकों में खासा उत्साह था। अब निगाहें नए एओए बोर्ड के गठन और उसकी पहली कार्ययोजना पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!