October 10, 2026
[t4b-ticker]

नगर निगम के कविनगर जोन कार्यालय में सूचना पत्र हटाने का मामला, आउटसोर्स कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

0
FF

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। नगर निगम के कविनगर जोन कार्यालय में महत्वपूर्ण सूचना पत्र हटाने और कार्यालय परिसर में रखे फर्नीचर व अन्य सामान को अव्यवस्थित किए जाने के मामले में संबंधित आउटसोर्स कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कविनगर जोन के जोनल प्रभारी एवं सहायक नगर आयुक्त ने इस संबंध में जारी पत्र में संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने को कहा है।

8 अक्टूबर 2026 को जारी विभागीय पत्र के मुताबिक, 4 अक्टूबर को रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दौरान कार्यालय बंद था। विभागीय आख्या में कार्यालय के सूचना पट्ट से महत्वपूर्ण सूचना पत्र हटाए जाने और परिसर में रखे फर्नीचर व अन्य सामान को अव्यवस्थित किए जाने का मामला उठाया गया है। पत्र में आउटसोर्स कर्मचारी सुनील कुमार के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही गई है।

पत्र में परिसर से कुछ सामान गायब होने की आशंका भी जताई गई है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई है। मामले की जानकारी नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को भी भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!