October 14, 2026
[t4b-ticker]

गौर होम्स सोसाइटी में भीषण आग से मचा हड़कंप, सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल!

0
GH

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। गोविंदपुरम स्थित गौर होम्स सोसाइटी में मंगलवार रात करीब 9:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डी ब्लॉक के पार्क में अचानक भीषण आग लग गई। पार्क में कई दिनों से जमा सूखे पत्तों और घास के ढेर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा।

हैरानी की बात यह रही कि आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आए। पार्क के आसपास पानी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण निवासियों को अपने फ्लैटों से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश करनी पड़ी। 

सबसे गंभीर बात यह है कि सोसाइटी के पास फायर एनओसी नहीं है। गनीमत रही कि आग किसी फ्लैट तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन इस घटना ने सोसाइटी की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!