October 31, 2026
[t4b-ticker]

गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन में 448 अधिवक्ताओं को मिले चेंबर आवंटन पत्र, 41.44 लाख रुपये लौटाए

0
F

मनोज भाटी के नेतृत्व में चेंबर आवंटन को बड़ी सफलता

आम सभा में महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर

NESW1UP

संवाददाता

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन में चेंबर आवंटन की दिशा में अध्यक्ष एडवोकेट मनोज भाटी (बोड़ाकी) के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। चेंबर रिनोवेशन के तहत 448 पात्र अधिवक्ताओं को आवंटन पत्र सौंपे गए, वहीं 41 लाख 44 हजार रुपये की धनराशि भी संबंधित अधिवक्ताओं को वापस की गई। शुक्रवार को आयोजित आम सभा में आवंटन पत्रों का वितरण कर इस प्रक्रिया को महत्वपूर्ण मुकाम तक पहुंचाया गया। बार एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी और चेंबर निर्माण कमेटी के प्रयासों से संपन्न इस प्रक्रिया को अधिवक्ताओं के लिहाज से अहम उपलब्धि माना जा रहा है।

बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मनोज भाटी (बोड़ाकी) ने की, जबकि संचालन बार सचिव शोभाराम चंदीला ने किया।

डी-ब्लॉक मेंटेनेंस फंड के लिए खुलेगा अलग खाता

आम सभा में डी-ब्लॉक मेंटेनेंस फंड के लिए अलग बैंक खाता खोलने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस खाते में दानदाताओं से प्राप्त धनराशि जमा की जाएगी। खाते के आजीवन संचालन के लिए जगदीश भाटी, देवी शरण शर्मा और मुकेश कर्दम को अधिकृत किया गया।

अध्यक्ष पद के लिए आठ और सचिव के लिए पांच वर्ष की वकालत जरूरी

आम सभा में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव पद के लिए वकालत की न्यूनतम अवधि निर्धारित करने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। इसके तहत अध्यक्ष पद के लिए आठ वर्ष और सचिव पद के लिए पांच वर्ष की वकालत की अर्हता निर्धारित करने पर सदस्यों ने सहमति जताई। बार एसोसिएशन के अनुसार, यह प्रस्ताव 100 प्रतिशत बहुमत से पारित किया गया।

बैठक में जगदीश भाटी, देवी शरण शर्मा, मुकेश कर्दम, दुष्यंत तोमर, अवधेश शर्मा, श्याम सिंह चौधरी, दलवीर सिंह, राजाराम शर्मा, ओमप्रकाश मधुर, ममता चौधरी, भूपेन्द्र मंगल, हरेंद्र तोंगड़, लोकेश अवाना, राजीव भाटी, बबलू चंदेला, तान्या सिंह, धर्मेन्द्र शर्मा और सरदार बंसल सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!