October 23, 2026
[t4b-ticker]

किसानों के नलकूप बिजली बिलों का पूरा भुगतान करेगी सरकार: उपमुख़्यमंत्री

0
3keshav prasad morya

Report News1up

मेरठ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसानों के नलकूपों के बिजली बिलों का शत-प्रतिशत भुगतान प्रदेश सरकार करेगी। चारागाह की भूमि को कब्जामुक्त करने के अभियान चलाया जाए। राजस्व की भूमि को भी अवैध कब्जों से मुक्त किया जाए। अमृत सरोवरों की अतिरिक्त भूमि पर पौधरोपण किया जाए।
आयुक्त सभागार में रविवार देर शाम उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराया जाए। गौआश्रय स्थलों पर रात्रि प्रबंधन किया जाए।

गौवंश के लिए चारे का प्रबंध, भूसा बैंक का प्रबंध करें तथा पूरे जनपद में अभियान चलाकर चारागाह की भूमि को कब्जामुक्त कराया जाए। चक मार्ग और राजस्व की भूमि कब्जाने वाले माफिया पर कार्रवाई हो। इस भूमि पर यदि कोई गरीब बसा है तो उसका विकल्प तलाश करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!