February 9, 2026

टीम WRF की आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री से मुलाकात, वार्ड 100–99 की समस्याओं पर हुई चर्चा!

0
0
0

NEWS1UP

संवाददाता

गाज़ियाबाद। आज टीम वार्डहंड्रेड रेजिडेंस फोर्म (WRF) ने उत्तर प्रदेश सरकार के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा से मुलाक़ात कर वार्ड 100 और 99 की विभिन्न स्थानीय समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। ये वही विषय हैं जिन पर हाल ही में एक प्रमुख अख़बार के संवाद कार्यक्रम में भी प्रमुखता से बातचीत हुई थी।

WRF के रोहित गुप्ता ने बताया कि मुलाक़ात के दौरान टीम ने विशेष रूप से जयपुरिया रेड लाइट से यू-टर्न की आवश्यकता को रेखांकित किया, जिससे क्षेत्रवासियों को लगातार हो रहे ट्रैफ़िक जाम और गलत दिशा से आने वाले वाहनों की समस्या से राहत मिल सके। मंत्री शर्मा ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई तथा पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने WRF की सक्रिय सामाजिक भूमिका की सराहना करते हुए टीम को अपना आशीर्वाद भी दिया।

टीम WRF ने ERTF (अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स) के सदस्य संजय पांडे के सहयोग के लिए भी हार्दिक आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर टीम WRF के प्रमुख सदस्य राजीव शर्मा, विनीत त्यागी, शमशेर सिंह, रोहित गुप्ता और पतासो देवी के समर्पित कार्यों और उनके निरंतर प्रयासों की विशेष प्रशंसा की गई। यह टीम लगातार वार्ड के विकास, स्वच्छता, यातायात सुधार और नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। इनके अथक प्रयासों से ही वार्ड 100–99 की आवाज़ प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुँच पा रही है। समाज के हित में इनकी प्रतिबद्धता और जमीनी प्रयास क़ाबिले-तारीफ़ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!