[t4b-ticker]

गाजियाबाद में सनसनी! सोसाइटी की 14वीं मंजिल से गिरकर बैंक मैनेजर की मौत!

0
OC

पारिवारिक विवाद की आशंका!

सोसायटी में मचा हड़कंप

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की ऑफिसर सिटी–1 सोसायटी सोमवार रात उस समय दहल उठी, जब बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर रोहित बत्रा (40) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रोहित सोसायटी की 14वीं मंजिल से नीचे गिर पड़े, और जोरदार आवाज सुनते ही पूरी सोसायटी में अफरा–तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में रोहित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना स्थल पर मृतक रोहित बत्रा

14वीं मंजिल तक कैसे पहुँचे रोहित ? 

मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले रोहित बत्रा का ऑफिसर सिटी–1 की सातवीं मंजिल पर फ्लैट है, जिसे उन्होंने किराए पर दे रखा था। लेकिन घटना के समय वे टॉप फ्लोर यानी 14वीं मंजिल पर क्यों गए ? यह पुलिस की जांच का मुख्य बिंदु बन गया है।

एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि-

ACP उपासना पांडेय


“घटना कैसे हुई, किस परिस्थिति में वे 14वीं मंजिल तक पहुंचे और गिरने की स्थिति क्या थी, सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।”

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका, पारिवारिक विवाद का एंगल सामने

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक परिवार के स्तर पर संपत्ति को लेकर विवाद होने की बात भी सामने आई है। हालांकि पुलिस ने यह साफ किया है कि वे हर एंगल से जांच कर रहे हैं और अभी किसी निष्कर्ष पर पहुँचना जल्दबाज़ी होगी।

सोसायटी में हड़कंप, पुलिस-पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी

घटना के तुरंत बाद सोसायटी में दहशत फैल गई। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी और जांच टीमें थोड़ी ही देर में मौके पर पहुँच गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

सीसीटीवी फुटेज, परिवार के बयान और मौके की परिस्थितियों को जोड़कर पूरी घटना की कड़ी को समझने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!