October 24, 2026
[t4b-ticker]

गाजियाबाद में सम्मानित हुए कवि दिनेश रघुवंशी और शंभू शिखर

0
raj

हर प्रसाद शास्त्री चैरिटेबल ट्रस्ट और डॉ कुंअर बेचैन स्मृति न्यास ने किया सम्मानित

पांच घंटे काव्य पाठ कर कवियों ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

NEWS1UP

गाजियाबाद। साहित्य प्रोत्साहन समिति की तरफ से आयोजित कवि सम्मेलन में सुप्रसिद्ध कवि दिनेश रघुवंशी और शंभू शिखर को सम्मानित किया गया। करीब पांच घंटे चले कवि सम्मेलन में रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक रचना पढ़कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।


कवि नगर रामलीला मैदान के जानकी सभागार में आयोजित समारोह में स्वर्गीय हर प्रसाद शास्त्री चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से दिनेश रघुवंशी को और डॉ कुंवर बेचैन स्मृति न्यास, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हास्य कवि शंभू शिखर को सम्मानित किया गया। ट्रस्ट प्रतिनिधि वरुण गर्ग व प्रतीक सक्सेना के साथ आयोजन समिति के अध्यक्ष रामावतार जिंदल, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री अशोक गोयल, पत्रकार विशाल कौशिक, अलख संस्था के संस्थापक रविंद्र चौहान, सतेंद्र सिंह और राकेश गुप्ता ने दोनों रचनाकारों का शॉल, फूल मालाओ व अभिनंदन पत्र के साथ अभिनंदन किया।


आध्यात्मिक गुरु डॉ पवन सिन्हा ने पहली बार एक कवि के रूप में औपचारिक काव्य पाठ कर सभी को आनंदित कर दिया। दिनेश रघुवंशी जी के गीत और मुक्तकों पर श्रोताओं की आंखें बार-बार गीली हुईं। भाई शंभू शिखर ने लोगों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया। परवाज़ साहब की शायरी हमेशा की तरह शानदार रही। डॉ अर्जुन सिसोदिया के ओज के स्वर श्रोताओं में बार-बार जोश भरते रहे। युवा शायर यश शर्मा ने जहां अच्छे शेर पढ़े, वहीं कवयित्री पूजा चौहान ने मधुर आवाज में सरस्वती वंदना, गीत व मुक्तक पढ़कर खूब तालियां बटोरीं।

बुलंदशहर के शायर आलोक बेजान की शायरी खूब जानदार रही। शायर राज कौशिक को भी उनकी शायरी पर खूब दाद मिली। उन्होंने कार्यक्रम का संचालन भी किया। स्व. हर प्रसाद चैरिटेबल ट्रस्ट, अमेरिका के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार और डॉ कुंअर बेचैन स्मृति न्यास, ऑस्ट्रेलिया के ट्रस्टी व महाकवि डॉ कुंअर बेचैन के सुपुत्र प्रगीत कुंअर व पुत्रवधु भावना कुंअर का उन्होंने विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया। राज कौशिक ने कहा कि विदेशों में रहकर भी ये साहित्य प्रेमी अपने पिता की याद में गाजियाबाद में साहित्यिक आयोजन कराते रहते हैं। ये बहुत ही सराहनीय बात है। डॉ कुंवर बेचैन के भतीजे प्रतीक सक्सेना ने भी काव्य पाठ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!