February 5, 2026

CHARMS CASTLE सोसायटी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वसंत पंचमी पर्व!

0
0
0

माँ सरस्वती की आराधना, बच्चों की रचनात्मकता

और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

NEWS1UP

संवाददाता

ग्रेटर नोएडा। चार्म्स कैसल सोसायटी में वसंत पंचमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सोसायटी परिसर भक्तिमय एवं उत्सवमय वातावरण से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान, विद्या और कला की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। जिसमें सोसायटी के निवासियों, अभिभावकों एवं बच्चों ने पार्टिसिपेट किया। 

विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत आयोजित ड्रॉइंग कॉम्पेटेशन में बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया। रंगों के माध्यम से बच्चों की अभिव्यक्ति ने उपस्थित दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। इसके साथ ही बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों जिनमें गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं, ने पूरे आयोजन को जीवंत बना दिया और दर्शकों से भरपूर सराहना प्राप्त की। सभी प्रतिभागी बच्चों को उनके उत्साह, परिश्रम एवं प्रतिभा के सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान किए गए। 

आयोजन को सफल बनाने में सोसायटी के सम्मानित निवासियों की सक्रिय, संगठित और सराहनीय भूमिका रही। प्रमुख रूप से एडवोकेट सत्यप्रकाश पांडे, कपिल त्यागी, रिंकू त्यागी, अमरेंद्र सिंह, रेणु शर्मा, रिया जैन, आभा पुंडीर, ज्योति गुप्ता, हेमंत सिंह, अरुण त्यागी, सुरेंद्र पांडे, अश्विनी कुमार, दीपक त्यागी, रश्मि शर्मा, श्वेता अग्रवाल, पोलमी चक्रवर्ती, नितिन मन्हास, सुमन शर्मा, रविन्द्र नेगी, भुवन कांडपाल, सुजीत श्रीवास्तव, सुधीर सोम, गौरव यादव, जितेंद्र शुक्ला, सचिन त्यागी, गौरव सिंह तोमर का उल्लेखनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले प्रायोजकों, वरदान इंटरनेशनल स्कूल, फॉक्स ब्रेन अकादमी, लीगल बाउंड्री न्यूज़ मैगज़ीन, DOMS एवं तनिष्क ज्वेलर्स के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!