October 20, 2026
[t4b-ticker]

विधायक कॉलोनी में आरडब्ल्यूए की पहल, स्वास्थ्य शिविर में 125 लोगों की जांच

0
VV

क्लोव डेंटल और अपोलो डायग्नोस्टिक के सहयोग से आयोजित शिविर में लोगों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श

NEWS1UP

हेल्थ डेस्क

गाजियाबाद। इंदिरापुरम स्थित विधायक कॉलोनी के टंकी वाले पार्क में शनिवार को आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में कॉलोनीवासियों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। शिविर में करीब 100 से 125 लोगों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श लिया।

शिविर में क्लोव डेंटल और अपोलो डायग्नोस्टिक की टीमों ने विशेष सहयोग देते हुए अपनी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। लोगों की रक्त जांच, कोलेस्ट्रॉल, रक्तचाप, रक्त शर्करा और दंत जांच की गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जांच के साथ लोगों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूक भी किया।

शिविर में बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई गई निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं से कॉलोनीवासियों को काफी सुविधा मिली।

आरडब्ल्यूए ने क्लोव डेंटल, अपोलो डायग्नोस्टिक की टीम, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और शिविर में सहयोग करने वाले सभी कॉलोनीवासियों का आभार व्यक्त किया। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने कहा कि कॉलोनीवासियों की जरूरत और उत्साह को देखते हुए भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि लोगों को समय-समय पर आवश्यक स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय सलाह की सुविधा मिलती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!