[t4b-ticker]

गौर सिटी 7th एवेन्यू में फिर चोरी, बेसमेंट से 4.5 लाख की Royal Enfield GT पार!

0
FF

दो साल में 8वीं वारदात से निवासियों में आक्रोश, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

NEWS1UP

संवाददाता

ग्रेटर नोएडा वेस्ट। गौर सिटी 7th एवेन्यू में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में C-टावर निवासी मयंक राणा की करीब 4.5 लाख रुपये कीमत की Royal Enfield GT बाइक सोसाइटी के बेसमेंट से चोरी हो गई। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। घटना के तीन दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

प्रतीकात्मक इमेज

निवासियों के मुताबिक, पिछले दो वर्षों में यह चोरी की 8वीं घटना है। कुछ महीने पहले बंद फ्लैट का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी भी ले गए थे। लगातार घटनाओं को लेकर निवासियों में सुरक्षा व्यवस्था के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।

निवासियों का आरोप है कि बेसमेंट और एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर पर्याप्त निगरानी नहीं है तथा बाहरी लोगों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण नहीं है। लोगों ने सुरक्षा एजेंसी की समीक्षा, गार्डों की संख्या बढ़ाने, सीसीटीवी मॉनिटरिंग मजबूत करने और सोसाइटी के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

वहीं, बिसरख थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्धों के मूवमेंट को ट्रेस कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

लगातार चोरी की घटनाओं के बीच अब निवासी सवाल उठा रहे हैं कि मोटा मेंटेनेंस चार्ज लेने के बावजूद सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था आखिर इतनी कमजोर क्यों है ? बता दें कि कुछ दिन पहले गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसाइटी के बेसमेंट से भी बाइक चोरी का मामला सामने आया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!