Latest

साउथ कोरिया में HOLI पर जमकर उड़ा अबीर गुलाल, रंगों से सराबोर हुए लोग

0
0
0

Report News1up

साउथ कोरिया। HOLI (होली) भारत के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। होली सभी का सबसे पसंदीदा त्योहार है क्योंकि इसमें बहुत सारी खुशियां और उल्लास होता हैं। यह हर साल विशेष रूप से हिंदू धर्म के लोगों द्वारा एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार के रूप में मनाया जाता है। आमतौर पर मार्च के महीने (या फाल्गुन) में वसंत के मौसम की शुरुआत में इस मनाया जाता है।

साउथ कोरिया में इस बार MIRYANG (मिर्यांग) शहर में इस त्योहार को इंडियंस इन कोरिया एसोसिएशन(IIK) ने मनाया। खास बात यह रही कि Miryang City Adminstration ने इसमें भरपूर सहयोग और मदद की।

इस मौके पर Chief Guesrt Miryang City Mayor Mr. PAKR IL HO (पार्क इल हो) ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि समूचे South Korea के इंडियन नागरिक होली पर एक जगह एकत्र हुए। रंगों के इस त्योहार ने सभी को रगों से सराबोर कर गया।

हषोल्लास, उमंग और रगों को ऐसा जुनून कम ही देखने को मिलता है। उन्होंने होली के इस पर्व पर सभी को शुभकामनाएँ दी। खासकर IIK अध्यक्ष अमित गुप्ता का इस विशाल आयोजन के लिए प्रशंसा करते हुए आभार जताया।

इस मौके पर कई तरह के भारतीय पारंपरिक व क्लासिकल सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। डीजे पर लोगों ने जमकर धमाल मचाया और होली खेली।

इस मौक पर अमित गुप्ता ने कहा कि होली का त्योहार आकर्षक और मनोहरौ रंगों का त्योहार है, यह एक ऐसा त्योहार है जो हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन की सीमा से परे जाकर लोगों को भाई-चारे का संदेश देता है। इस दिन सारे लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर गले मिलते हैं और एक दूजे को गुलाल लगाते हैं और एक-दूसरे को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। जिसे हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं।

अमित गुप्ता ने कहा कि प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है। बच्चे और युवा रंगों से खेलते हैं।

बताया कि होली के इस पर्व पर दो हजार से अधिक लोग शामिल हुए। इसमें इंडियंस के अरिक्त सभी धर्म, समुदाय को लोगों ने भागीदारी कर त्योहार को और भी आनंदमयी बना दिया।

बता दें कि होली सभी का सबसे पसंदीदा त्योहार है क्योंकि इसमें बहुत सारी खुशियाँ और उल्लास होता हैं। यह हर साल विशेष रूप से हिंदू धर्म के लोगों द्वारा एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार के रूप में मनाया जाता है।

यह आमतौर पर मार्च यानी फाल्गुन मास की पूर्णिमा को यह त्योहार मनाया जाता है। होली के साथ अनेक कथाएं जुड़ीं हैं। होली मनाने के एक रात पहले होली को जलाया जाता है। इसके पीछे एक लोकप्रिय पौराणिक कथा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!