October 5, 2025
Latest

हरिद्वार: स्वामी चिन्मयानंद महाराज हुए ब्रह्मलीन, संतों ने दी श्रद्धांजलि

0
0
0

हरिद्वार। कनखल स्थित श्री गीता मंदिर के संचालक स्वामी चिन्मयानंद महाराज ब्रह्मलीन हो गए। स्वामी चिन्मयानंद के ब्रह्मलीन होने पर संत समाज और उनके अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई। महानिर्वाणी अखाड़े के श्रीमहंत, सचिव, श्री पंच, संतों और समाजसेवियों ने ब्रह्मलीन स्वामी चिन्मयानंद को श्रद्धांजलि दी।

महामंडलेश्वर स्वामी सत्यानंद महाराज ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामी चिन्मयानंद ने अपना जीवन लोगों की सेवा में समर्पित किया। जो भी उनके पास आता, उसे वह कभी निराश नहीं करते थे। उनके ब्रह्मलीन होने से संत समाज के साथ-साथ अन्य लोगों में भी दुख है। इस प्रकार के सेवा भाव से उन्होंने आम जन के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।

मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, राजकुमार ठाकुर ने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद महाराज स्वामी सदानंद के शिष्य थे। उन्होंने अपने गुरु के बताए मार्ग पर चलकर अपना जीवन व्यतीत किया। गुरु के प्रति पूरी निष्ठा और सेवा से ही संतों में उनकी पहचान थी।

महामंडलेश्वर स्वामी आनंद चेतन, महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद, महामंडलेश्वर स्वामी प्रभुधानंद गिरी, स्वामी नरेशानंद, स्वामी विवेकानंद तीर्थ, अनिल, राजू, मनोज, राजेश आदि ने भी अपनी श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!