[t4b-ticker]

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो: सीएम योगी

0
YOGI

जनता दर्शन में महिला की पीड़ा सुन CM योगी का सख्त रुख

NEWS1UP

भूमेश शर्मा

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि विवादों में लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया। जनता दर्शन में एक महिला ने दबंगों द्वारा रास्ता रोकने की शिकायत की तो सीएम योगी ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को रास्ता दिलाने के निर्देश दिए।

सीएम योगी ने दो टूक कहा-

“रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि संबंधी मामलों में किसी भी स्तर पर हीलाहवाली या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गंभीर मामलों में संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाए।

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे लोगों को भी मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार उनके उपचार में हरसंभव मदद करेगी। जरूरतमंदों के आयुष्मान कार्ड बनवाने और आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!