September 14, 2026
[t4b-ticker]

स्कार्डी ग्रीन्स AOA चुनाव में ‘स्कार्डी यूनिटी’ का दबदबा

0
VC

8 उम्मीदवारों की जीत, ‘रेसिडेंट्स फर्स्ट’ के दो प्रत्याशी विजयी

विभोर सारस्वत को सर्वाधिक 347.9 अंक

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। गोल्फ लिंक्स टाउनशिप स्थित स्कार्डी ग्रीन्स सोसाइटी में रविवार को हुए AOA चुनाव के परिणाम देर रात घोषित किए गए। चुनाव में टीम स्कार्डी यूनिटी ने 8 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बढ़त बनाई, जबकि टीम रेसिडेंट्स फर्स्ट के दो प्रत्याशी भी विजयी रहे।

चुनाव परिणामों में टीम स्कार्डी यूनिटी के विभोर सारस्वत 347.9 के कुल स्कोर के साथ सबसे आगे रहे। निवर्तमान अध्यक्ष राज कुमार शर्मा 316.6 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इसके बाद सिद्धेश्वरी सिंह 307.3, शिव कुमार 305, श्री भगवान शर्मा 300.5, गौरव सिंह 300.4, अतिन कुमार अग्रवाल 290.9 र प्रवीण नागर 271.3के स्कोर के साथ विजयी रहे। टीम रेसिडेंट्स फर्स्ट के अमन ढींगरा 300.2 और संदीप कुमार 283.70 के स्कोर के साथ विजयी हुए। 

आठवें से दसवें स्थान तक रहा कांटे का मुकाबला

विजयी उम्मीदवारों में खास तौर पर चौथे से आठवें स्थान तक का मुकाबला बेहद करीबी रहा। गौरव सिंह, अमन धींगरा और श्री भगवान शर्मा के बीच महज दशमलव अंकों का अंतर रहा, जिससे चुनाव परिणामों की रोमांचक तस्वीर सामने आई।

ढोल-नगाड़ों पर झूमे समर्थक, फूल-मालाओं से हुआ विजेताओं का स्वागत

परिणामों की घोषणा होते ही स्कार्डी ग्रीन्स सोसाइटी में जश्न का माहौल बन गया। विजयी प्रत्याशियों के समर्थक निवासियों ने ढोल की थाप पर जमकर खुशी मनाई और एक-दूसरे को बधाई दी। समर्थकों ने विजेता उम्मीदवारों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और जीत का उत्साह मनाया। देर रात तक सोसाइटी परिसर में जश्न और बधाइयों का दौर चलता रहा। टीम स्कार्डी यूनिटी के आठ उम्मीदवारों की जीत में प्रीत मोहन सिंह सहित निवासियों ने अहम भूमिका निभाई। 

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव का दावा

निर्वाचन समिति की प्रवक्ता मीरा जायसवाल ने बताया कि चुनाव मुख्य निर्वाचन अधिकारी ऐश्वर्य अग्रवाल, उप मुख्य चुनाव अधिकारी मधुर प्रकाश गर्ग, सदस्य जगदंबिका प्रसाद त्रिवेदी, डॉ. देवेंद्र देव भारद्वाज और प्रशांत माथुर की देखरेख में कराया गया। उनके अनुसार पूरी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रही।

निर्वाचन समिति ने सभी विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए चुनाव प्रक्रिया में सहयोग के लिए सोसाइटी के सभी निवासियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!