September 29, 2026
[t4b-ticker]

UP International Trade Show-26: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड

0
FF

NEWS1UP

संवाददाता

ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-26 में उत्तर प्रदेश पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार ‘बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड’ हासिल किया। हॉल नंबर-4 में लगाए गए पुलिस के स्टॉल पर आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे और उन्होंने पुलिस की आधुनिक कार्यप्रणाली, तकनीक आधारित सेवाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

अवार्ड साइबर क्राइम, पुलिस मुख्यालय के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव ने प्रभारी मीडिया सेल, यूपी 112 करुणा शंकर सिंह के साथ ग्रहण किया। पुरस्कार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने प्रदान किया।

यूपी पुलिस के स्टॉल को इससे पहले 2024 और 2025 में भी बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड मिल चुका है। इस वर्ष स्टॉल पर साइबर अपराध से बचाव, यूपी 112 की सेवाओं, आधुनिक पुलिसिंग और जनसुरक्षा में तकनीक के इस्तेमाल को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।

स्टॉल पर पुलिस के गौरवशाली इतिहास के साथ बदलती पुलिस व्यवस्था और तकनीक आधारित सेवाओं की जानकारी भी दी गई। युवाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में विजिटर्स ने पुलिस की आधुनिक तकनीक एवं सेवाओं को करीब से जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!