[t4b-ticker]

EC CM प्रकाश सिंह बादल की स्थिति नाजुक, रक्षामंत्री ने फोन कर जाना उनका हाल

0
BADAL

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (PRAKSH SINGH BADAL)(95) की हालत नाजुक बनी हुई है। वह मोहाली के एक निजी अस्पताल में आईसीयू में हैं।

अस्पताल की तरफ से बताया गया है कि डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।वहीं हाल चाल जानने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उनके बेटे व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से फोन पर बातचीत की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंंत्री के शीघ्र स्वस्थ की कामना की है।

उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी, लेकिन वीरवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी मानीटरिंग कर रही है। उनका हाल जानने के लिए कई नामी हस्तियां अस्पताल पहुंच रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!