[t4b-ticker]

पीडीए का परचम पूरे देश में लहराएंगे: अखिलेश यादव

0
akhlesh

NEWS 1 UP

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को यहां कहा कि पीडीए का परचम पूरे देश में लहराएंगे। अपनी- अपनी सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि उपचुनाव हारने के डर से भाजपा ने चुनाव टाल दिया, क्योंकि यह चुनाव महाराष्ट्र चुनाव के लिए भी निर्णायक होगा।

अखिलेश यादव यहां हापुड़ रोड स्थित एक फॉर्म हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अदालत में हुए लाठीचार्ज के विरोध में कहा कि वकील न्यायालय में पिट रहे हैं, तो लोगों को न्याय कैसे मिलेगा। उन्होंने कहा भाजपा पार्टी प्रदेश की सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी है। नदी सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये का घोटाला कर रहे हैं। हिंडन नदी साफ करने के नाम पर भी बड़ा घोटाला किया है। भाजपा राज में हर कोई त्रस्त है।

श्री यादव ने गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सिंह राज जाटव के समर्थन में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे उपचुनाव में पूरी शक्ति झोंक दी और गठबंधन प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!