कमला पसंद, राजश्री पान मसाला से जुड़े कारोबारी परिवार में त्रासदी, पुलिस जांच में जुटी!
NEWS1UP
विशेष संवाददाता
नई दिल्ली। राजधानी में मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब कमला पसंद और राजश्री पान मसाला समूह से जुड़े उद्योगपति परिवार की सदस्य दीप्ति चौरसिया (40) के निधन की खबर सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस को घटनास्थल से एक नोट मिला है, जिसमें किसी पर प्रत्यक्ष आरोप दर्ज नहीं है। हालांकि, परिजन की ओर से उकसावे के आरोपों के आधार पर शिकायत दी गई है, जिसकी जांच वसंत विहार थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।
दीप्ति का विवाह वर्ष 2010 में समूह के प्रमुख कारोबारी कमल किशोर चौरसिया के पुत्र हरप्रीत चौरसिया से हुआ था। परिवार के नजदीकी सूत्रों के मुताबिक दंपत्ति का एक 14 वर्षीय बेटा है। वैवाहिक संबंधों को लेकर उठ रहे विवादों पर पुलिस ने कहा है कि किसी भी तरह की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी। जांच टीम ने मीडिया में चल रही अपुष्ट खबरों पर टिप्पणी करने से इंकार किया है।
कानपुर से देशव्यापी कारोबार तक का सफर
कमला पसंद समूह का इतिहास उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से जुड़ा है।
-
फीलखाना क्षेत्र से कमला कांत चौरसिया ने लगभग चार दशक पहले पान मसाला व्यापार की शुरुआत की
-
शुरुआती दौर में यह कारोबार छोटी गुमटी और घर आधारित उत्पादन तक सीमित था
-
धीरे-धीरे परिवारिक सहयोग और बाज़ार विस्तार के साथ कारोबार ने बड़े पैमाने का रूप लिया
-
आज समूह की उपस्थिति दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत कई महानगरों में है
ब्रांड संरचना और स्वामित्व
-
कमला पसंद पान मसाला के ब्रांड अधिकार केपी समूह और कमला कांत कंपनी के पास हैं
-
संस्थापक कमला कांत चौरसिया एवं कमल किशोर चौरसिया हैं
-
ट्रेडमार्क का स्वामित्व कमला कांत कंपनी एलएलपी के अंतर्गत दर्ज है
-
कुछ संबंधित उत्पादों के उत्पादन को लेकर अन्य औद्योगिक समूहों के साथ जुड़ाव की चर्चा भी उद्योग जगत में रही है, हालांकि मुख्य ब्रांड संचालन केपी समूह के अधीन माना जाता है
