February 12, 2026

पेड़ों पर आरी पड़ी भारी, गुलमोहर एन्क्लेव में RWA मेंबर पर केस!

0
0
1

वन विभाग की सख्त कार्रवाई!

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में हरे पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरडब्ल्यूए (रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) की कार्यकारिणी के एक सदस्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वन विभाग ने इस कृत्य को पर्यावरण संरक्षण कानूनों के विरुद्ध मानते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

गौरतलब है कि 23 दिसंबर 2025 को गुलमोहर एन्क्लेव निवासी गौरव बंसल ने सोसायटी परिसर में दर्जनों हरे पेड़ों की “ट्रिमिंग” के नाम पर लगभग सभी टहनियों को कटवाए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस दौरान स्थानीय निवासियों द्वारा आपत्ति जताए जाने पर पेड़ काटने वाले व्यक्ति ने आरडब्ल्यूए के निर्देश पर कार्य किए जाने की बात कही थी।

इस घटना के बाद गौरव बंसल ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल, वन विभाग, जिलाधिकारी कार्यालय तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के संज्ञान में आने के पश्चात वन दरोगा अंकुश चौधरी एवं वन रक्षक निशांत वर्मा द्वारा सोसायटी का निरीक्षण किया गया।

मंगलवार को शिकायतकर्ता गौरव बंसल वन विभाग कार्यालय पहुंचे, जहां उन्हें मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी दी गई। वन दरोगा श्याम बिहारी ने बताया कि आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी सदस्य मनवीर चौधरी के खिलाफ केस संख्या RCN/100/25/26, दिनांक 17 जनवरी 2026 को मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!