गाजियाबाद। इंदिरापुरम इलाके में पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 11 महिलाओं और 3 पुरुषों को हिरासत में लिया है। छापेमारी के दौरान चार आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
पुलिस के मुताबिक, रैकेट का संचालन व्हाट्सएप के जरिए किया जा रहा था। एजेंट ग्राहकों को महिलाओं की तस्वीरें भेजकर सौदे तय करते थे। पसंद के अनुसार 6 हजार से 10 हजार रुपये तक की रकम तय की जाती थी। मुलाकात के लिए किराये के फ्लैटों का इस्तेमाल किया जाता था, ताकि गतिविधियां गोपनीय बनी रहें।
मामले का खुलासा करते एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव
हिरासत में लिए गए लोगों से नेटवर्क, एजेंटों और डिजिटल लेन-देन को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल सबूत जब्त किए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद है। जांच के साथ इस रैकेट से जुड़े और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।