बजट 2026–27 में जेवर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को 750 करोड़ रुपये का प्रावधान!

0
0
0

पांच रनवे से बनेगा देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट

NEWS1UP

भूमेश शर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बजट 2026–27 में नागरिक उड्डयन और परिवहन अवसंरचना को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण वित्तीय प्रावधान किए हैं। इस क्रम में नागरिक उड्डयन क्षेत्र के विकास हेतु कुल 2,111 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण में प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना जेवर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के विकास के लिए 750 करोड़ रुपये के प्रावधान की घोषणा की। पीपीपी मोड पर निर्मित हो रहे इस एयरपोर्ट के प्रथम चरण का कार्य प्रगति पर है। सरकार ने यहां प्रस्तावित दो रनवे की संख्या बढ़ाकर पांच रनवे करने का निर्णय लिया है। साथ ही जेवर एयरपोर्ट को एविएशन इनोवेशन, मेंटेनेंस एवं ऑपरेशन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।

प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हवाई पट्टियों के निर्माण, विस्तार, सुदृढ़ीकरण एवं भूमि अधिग्रहण के लिए 1,100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (RCS) के माध्यम से छोटे शहरों को हवाई सेवाओं से जोड़ने का कार्य भी निरंतर जारी है।

बजट में सड़क परिवहन और हरित मोबिलिटी पर विशेष ध्यान दिया गया है। इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए 400 करोड़ रुपये तथा चार्जिंग स्टेशन की स्थापना हेतु 50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त बस अड्डों के निर्माण के लिए 150 करोड़ रुपये और मुख्यमंत्री सड़क सेफ्टी विजन योजना के अंतर्गत सड़क सुरक्षा के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

इन बजटीय प्रावधानों से प्रदेश में हवाई एवं सड़क परिवहन अवसंरचना को नई गति मिलने के साथ-साथ निवेश, रोजगार और आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!