सवर्ण महासभा का यूजीसी विरोध: गधे रूपी ट्रीरी पर पुतला बैठाकर शहर में निकाला जुलूस!

0
0
0

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। सवर्ण महासभा ने यूजीसी के कथित “काले कानून” के विरोध में बुधवार को अनोखे और प्रतीकात्मक तरीके से प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने यूजीसी का पुतला गधे रूपी ट्रीरी पर बैठाकर शहर में जुलूस निकाला। यह जुलूस नवयुग मार्केट स्थित शहीद पथ से प्रारंभ होकर दुर्गा भाभी चौक, सिहानी गेट, चोपला मंदिर होते हुए घंटाघर पर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए।

प्रदर्शन की खास बात यह रही कि सभी सात सवर्ण वर्गों के प्रतिनिधियों ने सिर पर काला कफन बांधकर विरोध दर्ज कराया। हाथों में विरोध पट्टिकाएं लेकर यूजीसी और आरक्षण नीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सवर्ण महासभा के प्रवक्ता बी.के. शर्मा ‘हनुमान’ ने कहा कि बीते 75 वर्षों से सवर्ण समाज विभिन्न कानूनों के माध्यम से उत्पीड़न सहता आ रहा है, लेकिन अब बच्चों और आने वाली पीढ़ी के भविष्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

संयोजक सेवाराम त्यागी ने इसे लंबे समय से चले आ रहे कथित अन्याय के खिलाफ निर्णायक संघर्ष बताया। संयोजक वी.के. अग्रवाल ने कहा कि गाजियाबाद के व्यापार मंडलों ने आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया और कई स्थानों पर व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। संयोजक एडवोकेट विनय कक्कड़ ने कहा कि सवर्ण समाज का उत्पीड़न अब और सहन नहीं किया जाएगा। वहीं संयोजक सुरेश शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार हिंदू समाज को बांटने का प्रयास कर रही है।

प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी और आरक्षण से जुड़े कानूनों को समाप्त करने की मांग की और शहर के वर्तमान व पूर्व सवर्ण जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी कड़ा रोष जताया।

प्रदर्शन में महाकाली के रूप में डॉ. उदिता त्यागी, सहसंयोजक सुनील निगम, प्रेमचंद त्यागी, पं. अशोक भारतीय, मास्टर स्वरूपचंद शर्मा, सतीश चोपड़ा, नरेंद्र गुप्ता नंदी, संजय चौहान, अवधेश सिंह, पियूष सेगर, डॉ. दीपक राणा, डॉ. गौरव सैनी, जे.के. शर्मा, विवेक कुमार, संदीप सिंहल, गौरव शर्मा, नितिन रावल, अरविंद कुमार शर्मा, बी.एन. अग्रवाल, अजय त्यागी, पुनीत त्यागी, संजीव कौशिक, कुलदीप शर्मा, डॉ. एस.के. मिश्रा, डॉ. दिलीप कुमार, राजेश गुप्ता, नीरज शर्मा, अंकुर गर्ग, ओमप्रकाश गुप्ता, संजीव अग्रवाल, आर.के. गोयल, प्रकाश शर्मा, अशोक कुमार, गौरव अग्रवाल सहित हजारों की संख्या में सवर्ण समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!