सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया नमन

0
0
0

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन के सेवानिवृत्ति अवसर पर सोमवार को एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन गाजियाबाद प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन एवं विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ, जिसमें शहर के चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान डॉ. अखिलेश मोहन को अंगवस्त्र, पुष्पमालाएं और स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके उत्कृष्ट कार्यकाल की सराहना की गई। वक्ताओं ने उनके प्रशासनिक कौशल, समर्पण और ईमानदारी की खुले दिल से प्रशंसा की।

इस अवसर पर ब्रह्मऋषि विभूति बी.के. शर्मा हनुमान ने कहा कि डॉ. मोहन आज भले ही अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं, लेकिन उनका अनुभव, कार्यशैली और सेवा भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

उन्होंने कहा-

“ऐसे कर्मठ और ईमानदार अधिकारी से सीखने का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”

वक्ताओं ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि डॉ. मोहन के कार्यकाल में गाजियाबाद के स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला। जिला एमएमजी अस्पताल और संयुक्त अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार उनके प्रयासों का ही परिणाम है, जिससे प्रतिदिन हजारों जरूरतमंद मरीज लाभान्वित हो रहे हैं।

समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके अनुशासन, धैर्य और कठिन परिस्थितियों में शांत रहकर समाधान निकालने की क्षमता को उनकी सबसे बड़ी विशेषता बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!