[t4b-ticker]

धोनी ने फोन कर बताया,“अब टीम में तुम्हारी जगह नहीं”: युवराज सिंह का बड़ा खुलासा !

0
Y

कोहली-शास्त्री पर उठे सवाल!

NEWS1UP

स्पोर्ट्स डेस्क

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह  ने एक पॉडकास्ट में अपने करियर के अंतिम दौर को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। युवराज ने कहा कि टीम से अंदर-बाहर किए जाने के दौरान उन्हें न तो कप्तान विराट कोहली और न ही कोच रवि शास्त्री की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी दी गई। अंततः उन्हें टीम से बाहर किए जाने की बात एम.एस. धोनी ने फोन पर बताई।

युवराज के मुताबिक,

“उस समय मैं पूरी तरह असमंजस में था। समझ नहीं आ रहा था कि मेरे साथ क्या हो रहा है। मैंने देश के लिए इतना क्रिकेट खेला, कम से कम मुझे साफ तौर पर बताया तो जाना चाहिए था।”

उन्होंने कहा कि लगातार टीम में जगह को लेकर अनिश्चितता बनी रही, लेकिन मैनेजमेंट की ओर से कोई सीधा संवाद नहीं हुआ। “मैं बीच में फंसा हुआ महसूस कर रहा था,” उन्होंने कहा।

धोनी ने मुझे बताया…

युवराज ने बताया कि उस कठिन समय में एम.एस. धोनी ने उन्हें फोन कर स्थिति स्पष्ट की। “माही ने साफ कहा कि चयनकर्ता अब मेरी ओर नहीं देख रहे हैं और मैं उनकी योजनाओं का हिस्सा नहीं हूं। उस बातचीत के बाद मुझे चीजें समझ आईं,” उन्होंने कहा। गौरतलब है कि उस समय धोनी टीम के कप्तान नहीं थे, इसके बावजूद उन्होंने स्थिति पर नजर बनाए रखी।

इज्जत और साफ बात की उम्मीद थी

युवराज ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि टीम मैनेजमेंट से उन्हें वह सम्मान और पारदर्शिता नहीं मिली जिसकी उन्हें उम्मीद थी। “कोच और कप्तान से मुझे वह स्पष्टता नहीं मिली, जो धोनी ने दी,” उन्होंने कहा।

फिटनेस के नाम पर संन्यास का दबाव

युवराज ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें फिटनेस के आधार पर संन्यास लेने के लिए दबाव डाला गया। “मुझसे कहा गया था कि यदि मैं यो-यो टेस्ट में फेल होता हूं तो मुझे संन्यास ले लेना चाहिए,” उन्होंने बताया। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए युवराज ने कहा, “संन्यास लेना या नहीं लेना मेरा व्यक्तिगत फैसला है। टीम में खेलाना या नहीं खेलाना मैनेजमेंट का अधिकार है, लेकिन मेरे करियर का अंत तय करना उनका काम नहीं।”

क्रिकेट जगत में चर्चा तेज

युवराज सिंह के इस बयान के बाद भारतीय क्रिकेट में चयन प्रक्रिया, संवाद की कमी और वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ व्यवहार को लेकर नई बहस छिड़ गई है। एक ओर जहां  की स्पष्टवादिता की सराहना हो रही है, वहीं विराट कोहली और रवि शास्त्री की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!