October 14, 2026
[t4b-ticker]

चित्रगुप्त सभा एवं अशोक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

0
C

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हड्डी, शुगर एवं थायरॉयड रोगों पर दिया परामर्श, लोगों ने उठाया निःशुल्क जांच एवं उपचार सेवाओं का लाभ

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा एवं अशोक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को योजना विहार स्थित बोनहोमी क्लिनिक में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. अमित श्रीवास्तव एवं एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. नेहा गुप्ता के नव-निर्मित क्लिनिक में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान हड्डी, मधुमेह (शुगर) एवं थायरॉयड संबंधी रोगों के बारे में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी दी तथा आवश्यक परामर्श प्रदान किया। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांच की व्यवस्था भी की गई, जिसका लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया।

 

स्वास्थ्य शिविर में आए लोगों ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं जनहितकारी पहल बताते हुए आयोजकों की सराहना की। चिकित्सकों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया।

गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा के मुख्य संयोजक अनुरंजन श्रीवास्तव ने बताया कि-

सभा समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है और वर्षभर विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं के माध्यम से जनहित के कार्य करती रहती है।

उन्होंने कहा कि सभा द्वारा संचालित “मिशन: स्वस्थ समाज” अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञ एवं अनुभवी चिकित्सकों के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर सभा के सदस्य संदीप श्रीवास्तव, नीरज कुमार, विशाल गौतम, डी.के. श्रीवास्तव, धीरज सहाय, विवेक शरण, सुनील सक्सेना, राजेश श्रीवास्तव, अमिताभ कुमार, बिमल श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!