September 25, 2026
[t4b-ticker]

राजनगर रेजीडेंसी में 12वीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय छात्रा की मौत

0
rajnagar_residency_horizontal_500x300

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की राजनगर रेजीडेंसी सोसाइटी में शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक घटना से हड़कंप मच गया। सोसाइटी के टावर-जी, फ्लैट नंबर 1210 में रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा प्राची के 12वीं मंजिल से नीचे गिरने की सूचना मिलते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई।

घटना स्थल पर इकट्ठा सोसायटी निवासी

बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर ही मौजूद थे। सूचना मिलते ही सोसाइटी निवासियों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

टावर संख्या जी एवं वह स्थान जहाँ छात्रा गिरी 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि छात्रा नीचे किन परिस्थितियों में गिरी। घटना का वास्तविक कारण पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

हाईराइज इमारतों में सुरक्षा फिर सवालों के घेरे में

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर हाईराइज सोसाइटियों में बच्चों और किशोरों की सुरक्षा से जुड़े सवाल सामने ला दिए हैं। ऊंची इमारतों में बालकनी, खिड़कियों, खुले हिस्सों और अन्य संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा कितनी प्रभावी है, यह सवाल हर ऐसी घटना के बाद गंभीर हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!