September 25, 2026
[t4b-ticker]

12वीं मंजिल से गिरकर जान गंवाने वाली प्राची थी गोल्ड मेडलिस्ट

0
rajnagar_residency_horizontal_500x300

दो दिन पहले ही पुणे से नेशनल रोप स्कीपिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर लौटी थी छात्रा, हादसे से राजनगर एक्सटेंशन में शोक

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित राजनगर रेजीडेंसी सोसाइटी में 12वीं मंजिल से गिरकर जान गंवाने वाली 9वीं कक्षा की छात्रा प्राची की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर है। प्राची पढ़ाई के साथ खेलों में भी प्रतिभाशाली थी और दो दिन पहले ही पुणे में आयोजित नेशनल रोप स्कीपिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर लौटी थी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्राची संजय नगर स्थित DDPS स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्रा थी। वह राजनगर रेजीडेंसी के G टावर में अपने माता-पिता, नाना और छोटी बहन के साथ रहती थी।

रात 8:52 बजे हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार, रात करीब 8 बजकर 52 मिनट पर प्राची बालकनी में कपड़े उतार रही थी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह 12वीं मंजिल से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई।

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक प्राची की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

दो दिन पहले जीता था गोल्ड, अब मातम

जिस बच्ची की खेल प्रतिभा और हालिया उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल था, उसकी अचानक मौत ने परिजनों, दोस्तों और सोसाइटी के लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है। नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर लौटी प्राची का यूं अचानक दुनिया से चले जाना राजनगर एक्सटेंशन के लिए बेहद दुखद घटना बन गया है।

पुलिस घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है। परिजनों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में अंतिम तस्वीर पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!