September 27, 2026
[t4b-ticker]

गुलमोहर एन्क्लेव में डांडिया कार्यक्रम की एंट्री फीस पर उठे सवाल

0
FF

200 रुपये की एंट्री पर निवासी ने RWA से मांगा शुल्क का आधार, नियम और आय-व्यय का ब्यौरा

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में 19 अक्टूबर को प्रस्तावित “डांडिया नाईटस” कार्यक्रम की एंट्री फीस को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम के पोस्टर में सामान्य प्रवेश शुल्क 200 रुपये और कपल के लिए 300 रुपये निर्धारित किया गया है।

सोसायटी निवासी गौरव बंसल ने शुल्क पर सवाल उठाते हुए RWA से इसका नियम, प्रस्ताव और अनुमोदन सार्वजनिक करने की मांग की है। उनका कहना है कि विरोध डांडिया कार्यक्रम का नहीं, बल्कि अपने ही सोसायटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के लिए निवासियों से प्रवेश शुल्क वसूले जाने की व्यवस्था का है।

वहीं, RWA सचिव ए.के. दोहरे ने स्पष्ट किया कि डांडिया नाइट का आयोजन RWA की ओर से नहीं किया जा रहा है। उनके अनुसार, आयोजक अपनी व्यवस्थाओं के लिए कोई शुल्क निर्धारित करते हैं तो उससे RWA का कोई लेना-देना नहीं है। कार्यक्रम से जुड़े कॉमन खर्च भी आयोजक ही वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि RWA ने आयोजकों को आयोजन से संबंधित नियमावली सौंपी है, जिसका पालन करना आवश्यक होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!