February 9, 2026

बिहार में चमका योगी फैक्टर: 31 में से 28 सीटों पर एनडीए की जीत, 90% स्ट्राइक रेट ने किया सबको चौंकाया!

0
0
0

NEWS1UP

बिहार विधानसभा चुनावों में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे प्रभावी स्टार प्रचारक साबित हुए। एनडीए गठबंधन ने जहां कुल 243 में से 202 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की, वहीं योगी आदित्यनाथ का अकेला चुनावी असर भी रिकॉर्ड बन गया।

सीएम योगी ने बिहार की 31 विधानसभा सीटों पर प्रचार किया था, जिनमें से 28 पर एनडीए प्रत्याशी विजयी रहे। करीब 90% का स्ट्राइक रेट इस बात का प्रमाण है कि योगी की लोकप्रियता सिर्फ यूपी तक सीमित नहीं, बल्कि बिहार के मैदान में भी खूब असरदार रही।

योगी जिन सीटों पर गए, उनमें से 27 पर बीजेपी और बाकी पर जेडीयू व अन्य एनडीए सहयोगी चुनाव लड़ रहे थे। कई जगहों पर उनका रोड शो और जनसभा चर्चा का विषय रहे।

दानापुर में रोमांच

दानापुर सीट पर शुरुआती रुझानों में बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव पीछे चल रहे थे, लेकिन अंतिम चरणों में बढ़त बनाकर जीत हासिल की, यह भी उन सीटों में शामिल है जहां योगी ने जमकर प्रचार किया था।

कौन-सी तीन सीटें हारीं ?

योगी के प्रचार के बावजूद एनडीए रघुनाथपुर, गरखा और बिस्फी सीटें नहीं बचा सका।

  • रघुनाथपुर: जेडीयू के विकास सिंह, राजद के ओसामा शहाब से हार गए।

  • गरखा: राजद के सुरेंद्र राम ने लोजपा (राजग) उम्मीदवार को हराया।

  • बिस्फी: बीजेपी के हरिभूषण ठाकुर, राजद के आसिफ अहमद से पराजित हुए।

कुल मिलाकर, बिहार चुनावों में योगी आदित्यनाथ का चुनावी प्रभाव एनडीए को बड़ा फायदा दिलाने में निर्णायक साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!