[t4b-ticker]

भोजपुरी म्यूज़िक इंडस्ट्री में नई हलचल, Indiglobe Music ने लॉन्च किया अपना खास भोजपुरी चैनल

0
LAUNCH

NEWS1UP

एंटरटेनमेंट डेस्क

नोएडा। भोजपुरी संगीत जगत में एक नई हलचल देखने को मिल रही है। Indiglobe Music ने आधिकारिक तौर पर अपने नए म्यूज़िक चैनल की शुरुआत कर दी है, जिसे विशेष रूप से भोजपुरी दर्शकों और कलाकारों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है। इंडस्ट्री से जुड़े जानकार इसे भोजपुरी म्यूज़िक के लिए एक नए और सशक्त मंच के रूप में देख रहे हैं। लॉन्चिंग कार्यक्रम शनिवार को नोएडा के सेक्टर 135 स्थित एक फार्म हाउस में किया गया। 

चैनल लॉन्च के साथ ही Indiglobe Music के बैनर तले पहला भोजपुरी गीत रिलीज़ किया गया, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। कम समय में गाने की लोकप्रियता यह संकेत देती है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अब दर्शक नए कंटेंट और बेहतर म्यूज़िक क्वालिटी को प्राथमिकता दे रहे हैं।

Indiglobe Music की टीम ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल कंटेंट रिलीज़ करना नहीं, बल्कि भोजपुरी संगीत की प्रस्तुति, सोच और स्तर को नए आयाम देना है। इसी दिशा में कंपनी हर महीने 4 से 5 नए भोजपुरी गाने लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है, जिनमें नए कलाकारों को खास तौर पर अवसर दिया जाएगा।

चैनल प्रबंधन के अनुसार, आने वाले प्रोजेक्ट्स में पारंपरिक भोजपुरी संगीत की पहचान को बनाए रखते हुए मॉडर्न बीट्स, ट्रेंडिंग थीम्स और युवाओं की पसंद को खास तवज्जो दी जाएगी। डिजिटल दौर को ध्यान में रखते हुए म्यूज़िक वीडियो की क्वालिटी और प्रमोशन स्ट्रैटेजी पर भी विशेष फोकस किया जाएगा।

डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच Indiglobe Music की यह पहल भोजपुरी म्यूज़िक इंडस्ट्री के लिए एक सकारात्मक संकेत मानी जा रही है। शुरुआती रिस्पॉन्स को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह नया चैनल आने वाले समय में भोजपुरी संगीत को नई दिशा और नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

इस अवसर पर बॉलीवुड फिल्म निर्माता विकास मणि, फिल्म अभिनेता लोकेश अग्रवाल, फिल्म निर्माता-निर्देशक आदित्य श्रीवास्तव, फिल्म निर्माता-अभिनेता, रमाकांत पाठक, फिल्म अभिनेता शिवांशू जी और पंजाबी गायक, अभिनेता विक्की सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!