CDO अभिनव गोपाल द्वारा किया गया विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण!

0

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत रविवार को सुंदरदीप ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन में महत्वपूर्ण स्थलीय निरीक्षण/परीक्षण किया गया। यह निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल द्वारा किया गया, जिसमें अभियान के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की गहन समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से फॉर्म संकलन, डाटा की डिजिटाइजेशन प्रक्रिया, अभिलेखों के सत्यापन तथा अन्य संबंधित प्रशासनिक प्रक्रियाओं का परीक्षण किया गया। सीडीओ ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और संपूर्ण प्रक्रिया की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

अभिनव गोपाल ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, जिसके माध्यम से आंकड़ों की शुद्धता एवं अद्यतन स्थिति सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि फॉर्म संकलन में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो तथा प्रत्येक प्रविष्टि का सत्यापन पूरी सावधानी के साथ किया जाए।

डिजिटाइजेशन प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए उन्होंने तकनीकी पक्ष पर भी बल दिया। उन्होंने संबंधित कार्मिकों को निर्देश दिए कि डाटा एंट्री के दौरान पारदर्शिता बनाए रखी जाए और सभी सूचनाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से अपलोड की जाएं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।

निरीक्षण के दौरान कार्यरत कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सीडीओ ने टीमवर्क और समन्वय के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि अभियान को निर्धारित समय-सीमा में सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सके।

सीडीओ द्वारा दिए गए निर्देशों में यह भी शामिल था कि कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए तथा समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने यह विश्वास जताया कि निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाया जाएगा और इससे प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!