जैसे जैसे जंग ये लड़ाई बढ़ेगी…

0

साजिशों का जोर चलेगा…

जैसे जैसे जंग ये लड़ाई बढ़ेगी,
दुनियाँ में तुम जानलो तबाही बढ़ेगी l

मालिकों से कुछ ना जवाब बनेगा,
जाने कैसे जीने का हिसाब बनेगा,
आने वाला हर दिन ही ख़राब बनेगा,
बाज़ारों में बेतुकी मँहगाई बढ़ेगी l

होंगे मिट्टी लोग सिर्फ़ ख़ाक बचेगी,
झुलसी बस्तियों में सर्द राख बचेगी,
ऊपर वाले अब ना तेरी साख बचेगी,
किस तेज़ी से देखना बुराई बढ़ेगी l

जितना आगे दुश्मनी का दौर चलेगा,
उतना बढ़ता साजिशों का जोर चलेगा,
आफ़त का ही बंदिशों का दौर चलेगा,
अच्छी सच्ची बात ना भलाई बढ़ेगी l

संजीव शर्मा 
पूर्व पार्षद, गांधी नगर 
गाज़ियाबाद 
मोबाइल नंबर 9311559382

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!