Latest

साबरमती जेल में माफिया अतीक अहमद अब कहलाएंगे कैदी नंबर 17052

0
0
0

कैदी बनने के बाद बदले जेल के नियम कानून, माफिया की हनक भी हुई कम

Report News1up

गुजरात। उम्र कैद की सजा मिलने के बाद माफिया अतीक अहमद को साबरमती जेल में एलाट हुआ बिल्ला (कैदी) नंबर 17052। माफिया अतीक अहमद को अब नाम के बजाय बिल्ला नंबर से पुकारा जाएगा। अतीक अहमद को सजायाफ्ता कैदियों वाली वर्दी भी दी गई है।अतीक को 2 जोड़ी वर्दी दी गई है पूर्व सांसद को दो जोड़ी सफेद कुर्ता, पायजामा, टोपी और गमछा दिया गया है। जेल में उसे अब यही वर्दी पहननी होगी।

जेल मैनुअल के मुताबिक अतीक अहमद को अब काम भी करना होगा। उसे जेल में रोजाना काम भी करना होगा। काम के बदले अतीक अहमद को रोजाना 25 रूपये मिलेंगे। जेल में अतीक अहमद का अकाउंट भी खोला गया है। काम के बदले अतीक अहमद को जो पैसे मिलेंगे वह इसी अकाउंट में जमा होते जाएंगे।

अतीक को अकुशल कारीगर की कैटेगरी में रखा गया है, इसलिए उसे रोजाना सिर्फ 25 रुपये मिलेंगे कुशल कामगारों को रोजाना 40 रुपये का भुगतान किया जाता है।खेती-किसानी, माली, बढ़ई, साफ-सफाई, जानवर पालन समेत अन्य काम में से किसी एक को चुनना होगा। दूसरे सजायाफ्ता कैदियों के बीच अतीक लाइन में खड़े होकर खाना लेना होगा।

नियम के मुताबिक अतीक को अब काम के लिए अलसुबह में ही उठाया जाएगा।साबरमती जेल में अब से पक्का कहा जाएगा. हालांकि उसे अब पहले से ज्यादा खाना दिया जाएगा। पहले 380 ग्राम रोटी के साथ दाल चावल दिया जाता था लेकिन अब 500 ग्राम रोटी व अन्य सामान मिलेंगे।

सजायाफ्ता होने के बाद अतीक की बैरक भी बदल दी गई है। अतीक अब सजायाफ्ता कैदियों की पक्का बैरक में रहेगा। सजायाफ्ता होने के बाद अब अतीक अहमद की हनक भी कम होगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!