38 दिन चली अधिवक्ताओं की बेमियादी हड़ताल खत्म, आज 12 नवंबर से कामकाज शुरू

जिला जज समेत न्यायिक अधिकारियों और बार एसोसिएशन की वार्ता के बाद लिया निर्णय, वादकारियोंं कों राहत
NEWS1UP
गाजियाबाद। गत 29 अक्तूबर को जिला जज के कोर्ट रूम में नोक झोंक के बाद निहत्थे वकीलों पर लाठी चार्ज किए जाने को लेकर वकीलों की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल का बुधवार को पटाक्षेप हो गया।
बुधवार को दोपहर तक बेमियादी हड़ताल पर वकील धरनास्थल पर बैठे रहे। बार कार्यकारिणी की अपराह्न महत्वपूर्ण बैठक में जिला जज से वार्ता का निर्णय लिया गया। कहा जा रहा है कि जिला जज की ओर स्ट्राइक खत्म करने के लिए तीन बार प्रस्ताव रखा गया था। बार अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया की दोपहर बाद कार्यकारिणी व संघर्ष समिति के वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ जिला जज व अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ सौहार्दपूर्ण वार्ता हुई और दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए न्यायिक अधिकारियों के साथ खेद प्रगट किया गया। इसके बाद बेमियादी हड़ताल के खत्म किए जाने की घोषणा कर दी गई।
न्यायिक अधिकारियों से वार्ता मेंं बार पधाकारियों में अध्यक्ष दीपक शर्मा, सचिव अमित नेहरा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. शबनम खान, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप त्यागी, सह सचिव प्रशासन कमल किशोर, वरिष्ठ अधिवक्ताओं में राजेंद्र चौधरी, फतेह चंद गोयल, ब्रजकिशोर गुप्ता, अनीस कुरैशी, शिव कुमार गुप्ता, सतपाल यादव, सुभाष चंद सक्सेना, नरेश कुमार चौधरी, सत्यकेतू सिंह, पंकज शर्मा, सुंदर त्यागी, ठा.चंद्रकांच सिंह, परमेंद्र नागर, राकेश त्याागी काकड़ा, कपिल देव त्यागी, हरिओम शर्मा, सुधीर कुमार सहलौदच उर्फ बॉबी,राकेश कुमार त्यागी कैली, राजीव त्यागी किसौला, संजय त्यागी डबाना, कुंबर अय्यूब अली शामिल रहे। हड़ताल के कारण वादकारियों को नियत तिथियों की जानकारी नहीं होने के कारण आज व कल पत्रावलियों में प्रतिकूल आदेश पारित नहीं किए जाने की अपेक्षा की गई।
बता दें कि 29 अक्तूबर को जिला जज से नोकझोंक के बाद वकीलों पर लाठीचार्ज किया गया था। इसके बाद से बार एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर बेमियादी स्ट्राइक शुरू कर दी थी।