October 13, 2026
[t4b-ticker]

दादरी में विकास की रफ्तार तेज, विधायक तेजपाल नागर ने मंजूर कराईं करोड़ों की सड़क परियोजनाएं

0
F

तीन प्रमुख सड़कों का निर्माण व चौड़ीकरण स्वीकृत, गांवों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत, लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

NEWS1UP

संवाददाता

दादरी। दादरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए क्षेत्रीय विधायक तेजपाल नागर ने कई महत्वपूर्ण सड़क निर्माण परियोजनाओं को स्वीकृति दिलाई है। इन परियोजनाओं से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा आम लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

स्वीकृत परियोजनाओं में मिल्क खटाना से नई बस्ती मार्ग का निर्माण शामिल है, जिसकी लंबाई 1.200 किलोमीटर है और इस पर 77.80 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं वीरपुरा नूरपुर से खण्डेरा मार्ग के नवनिर्माण के लिए 2.100 किलोमीटर सड़क पर 129.88 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई है।

इसके अलावा खेड़ी तिलपता से घोड़ी बछेड़ा मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण भी कराया जाएगा। 11 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं से क्षेत्र के गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और व्यापार, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान बनेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दादरी विधानसभा लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।

नागर ने कहा कि-

“सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ दादरी को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए लगातार जनहित के कार्य किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह नागर, नरेंद्र शर्मा, प्रमोद, रामकुमार नागर, विजेंद्र नागर, संतराज, विनोद भाटी, डॉक्टर जगदीश, राम सिंह प्रधान, बिल्लू भाटी, पप्पू भाटी, नवीन भाटी (तिलपता), सतेंद्र, निर्मल, तवर, भिकारी सिंह, जयबीर सिंह, कन्हैया शर्मा, रविन्द्र, राधाचरण, कुलदीप प्रधान, सतबीर प्रधान, सुंदर, देवेंद्र खटाना, रविंद्र प्रधान, कपिल, अमरपाल सिंह, संजय, पवन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति पर विधायक का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!