November 5, 2026
[t4b-ticker]

बूथों को मजबूत करने के लिए सभी लोगों ने मिलकरलिया दृढ़ संकल्प

0
booth

मोदीनगर। रविवार को कस्बा निवाड़ी स्थित सागर वाटिका फार्म हाउस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदीनगर विधान सभा की बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन। कार्यशाला में मुख्य वक्ता जिला प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम , मोदीनगर विधायक डॉक्टर मंजू शिवाच , गाजियाबाद भाजपा अध्यक्ष दिनेश सिंघल रहे। मोदीनगर देहात मंडल अध्यक्ष विपिन त्यागी ने सभी का धन्यवाद किया। इस क्रम में बूथों को मजबूत करने के लिए सभी लोगों ने मिलकर दृढ़ संकल्प लिया ।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राकेश त्यागी, जिला महामंत्री जितेन्द्र चित्तौड़ा, नवेन्द्र गौड़, राजेंद्र बाल्मिकी, निवाड़ी भाजपा के नेतागण अरुण त्यागी, संजय त्यागी, समाजसेवी प्रदीप त्यागी, रुद्र प्रताप सिंह, प्रवीण त्यागी मंटू, रजनीश त्यागी, बिजेंद्र सिंह, दीपक त्यागी, निवाड़ी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल कुमार त्यागी, श्री राजकुमार वर्मा, विधान सभा के सभी मंडल अध्यक्ष, मोदीनगर देहात मंडल के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed