लैंडक्राफ्ट सोसाइटी में नई टीम का आगाज़: दिव्या गर्ग बनीं अध्यक्ष, प्रभात होंगे सचिव
‘टीम अथीवा’ का बोर्ड में दबदबा
सभी 6 उम्मीदवारों ने हासिल किए थे शीर्ष मत
आईएफएमएस फंड वापसी और सुरक्षा सुधार पर फोकस

NEWS1UP
एओए/आरडब्ल्यूए डेस्क
गाजियाबाद। एनएच-9 स्थित गोल्फ लिंक्स टाउनशिप की लैंडक्राफ्ट सोसाइटी में नेतृत्व परिवर्तन के साथ नई कार्यकारिणी ने जिम्मेदारी संभाल ली है। एओए चुनाव के बाद गठित इस नई टीम की कमान अब दिव्या गर्ग के हाथों में है, जिन्हें अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, प्रभात चौधरी को सचिव की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई कार्यकारिणी में अनुज शर्मा और नरेंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि प्रशांत शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वत्सला भारद्वाज संयुक्त सचिव के रूप में कार्य करेंगी। इसके अलावा, राहुल अग्रवाल, अमित चौबे, एमसी जोशी और अवनेश त्यागी को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

दरअसल, 15 मार्च को सोसाइटी में एओए की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव सम्पन्न हुए थे। चुनाव परिणामों में ‘टीम अथीवा’ ने अपना परचम फहराते हुए प्रभावशाली जीत दर्ज की। खास बात यह रही कि टीम के सभी 6 उम्मीदवारों ने शीर्ष मत प्राप्त कर अपनी मजबूत पकड़ और जनसमर्थन का परिचय दिया। उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में दिव्या गर्ग, वत्सला भारद्वाज और प्रभात चौधरी को सर्वाधिक मत प्राप्त हुए, जिससे उनकी लोकप्रियता स्पष्ट झलकती है।
सचिव प्रभात चौधरी कहते हैं कि-
जनभावनाओं के अनुरूप ही पदों का चयन किया गया है, आगे भी निवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा।
नई टीम के गठन के साथ ही प्राथमिकताओं का भी ऐलान कर दिया गया है। कार्यकारिणी ने साफ किया है कि बिल्डर के पास लंबित आईएफएमएस फंड की वापसी और सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना उनके एजेंडे में सबसे ऊपर रहेगा।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष एस के भटनागर और गौरव गुप्ता सहित, सत्य कुशवाहा, प्रदीप मलिक, चंद्रशेखर शर्मा, रचित गर्ग, मयंक अरोड़ा, रितेश, जगेश त्यागी, अमर जैन, रविन्द्र बंसल, पवन नागर, डॉ. यश अरोड़ा, श्रीमती कमलेश सिंह, ब्रज मोहन कक्कड़, अंशु कक्कड़ और गीता अग्रवाल समेत कई गणमान्य लोगों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

HEARTIEST CONGRATULAIITIONS .