5 अप्रैल को होगा SCC Sapphire में AOA चुनाव !

0

870 फ्लैट्स में सिर्फ 374 वोट !

नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख 27 मार्च

NEWS1UP

एओए/आरडब्ल्यूए डेस्क

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित एससीसी सफायर सोसायटी में बहुप्रतीक्षित अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA)  चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। नामित चुनाव अधिकारी राजेश कुमार तेवतिया द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, मतदान 5 अप्रैल को सोसायटी के कम्युनिटी हॉल में कराया जाएगा।

चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत 18 मार्च को वोटर लिस्ट जारी होने के साथ हो चुकी है, जिस पर 25 मार्च तक आपत्तियां मांगी गई हैं। इन आपत्तियों का निस्तारण 26 मार्च को ही कर फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इसी दिन नामांकन पत्र भी वितरित होंगे, जबकि नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख 27 मार्च तय की गई है। उम्मीदवार 28 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

मतदान और नतीजे

5 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी और देर शाम तक परिणाम घोषित करने की तैयारी है। चुनाव को पारदर्शी बनाने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी।

वोटर लिस्ट पर विवाद, निवासियों में नाराजगी

Ai image

सोसायटी में कुल 870 फ्लैट होने के बावजूद अभी तक केवल 374 वोट ही बन पाए हैं। खास बात यह है कि वोट बनाने की प्रक्रिया 18 मार्च के बाद भी जारी रखी गई, जिस पर कई निवासियों ने आपत्ति दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान वोटर लिस्ट में बदलाव निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है।

फर्स्ट ओनर’ को ही मिलेगा वोट का अधिकार

चुनाव अधिकारी राजेश कुमार तेवतिया के अनुसार, मतदान मॉडल बायलॉज के अनुरूप होगा, जिसमें केवल फ्लैट के “फर्स्ट ओनर” को ही वोट डालने का अधिकार दिया जाएगा।

क्यों अहम है यह चुनाव ?

SCC Sapphire सोसायटी में लंबे समय से प्रबंधन और चुनाव प्रक्रिया को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं। ऐसे में यह चुनाव न सिर्फ नई AOA के गठन के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि सोसायटी की प्रशासनिक पारदर्शिता और भविष्य की दिशा तय करने वाला भी माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!