सड़क से समृद्धि तक: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दौड़ता नया उत्तर प्रदेश!

0

दिल्ली, आगरा और एनसीआर से मजबूत कनेक्टिविटी ने बढ़ाया

निवेशकों का भरोसा

जेवर एयरपोर्ट के साथ एक्सप्रेसवे क्षेत्र को मिली वैश्विक पहचान

NEWS1UP

भूमेश शर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में यमुना एक्सप्रेस-वे अब केवल एक सड़क भर नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच और निर्णायक नेतृत्व का सशक्त प्रतीक बन चुका है। जिस कॉरिडोर को कभी दिल्ली–आगरा के बीच आवागमन तक सीमित माना जाता था, वही आज प्रदेश के औद्योगिक पुनर्जागरण, निवेश आकर्षण और रोजगार सृजन की धुरी के रूप में उभर रहा है। योगी सरकार ने यमुना एक्सप्रेस-वे को ट्रैफिक सुविधा से आगे ले जाकर इसे आर्थिक विकास के सबसे बड़े इंजन के रूप में स्थापित किया है।

इन्फ्रास्ट्रक्चर से बदली प्रदेश की तस्वीर

उत्तर प्रदेश सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर आधारित विकास का ऐसा मॉडल अपनाया है, जिसने प्रदेश की छवि को राष्ट्रीय ही नहीं, वैश्विक स्तर पर भी नई पहचान दी है। यमुना एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर उभरते औद्योगिक क्लस्टर, आधुनिक अर्बन सेंटर्स और लॉजिस्टिक्स हब इस बात का प्रमाण हैं कि अब नीतियां कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि जमीन पर ठोस परिणाम दे रही हैं। यह क्षेत्र आज “नए उत्तर प्रदेश”का प्रतीक बनता जा रहा है, जहां निवेशकों को भरोसा, युवाओं को रोजगार और प्रदेश को आर्थिक मजबूती मिल रही है।

प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन दीपक मैनी का कहना है कि यमुना एक्सप्रेस-वे के आसपास विकसित हो रहीं परियोजनाएं उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का काम कर रही हैं। उनके अनुसार, यही परियोजनाएं प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की दिशा में अग्रसर करेंगी।

नियोजित विकास का मॉडल

यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के माध्यम से सरकार ने नियोजित विकास का ऐसा उदाहरण पेश किया है, जो अनियोजित शहरीकरण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करता है। 3000 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला यह औद्योगिक विकास क्षेत्र दो चरणों में विकसित किया जा रहा है, जहां औद्योगिक, आवासीय, वाणिज्यिक और मिश्रित भूमि उपयोग की स्पष्ट योजना तैयार की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा साफ है कि विकास का लाभ केवल बड़े शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि आसपास के जिलों और ग्रामीण अंचलों तक भी पहुंचे। यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे उभरते औद्योगिक क्लस्टर इसी सोच का प्रतिफल हैं।

बेहतर सड़क नेटवर्क, निर्बाध बिजली आपूर्ति, जल निकासी और आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के चलते यह क्षेत्र आज निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है।

कनेक्टिविटी और जेवर एयरपोर्ट से नई उड़ान

दिल्ली, आगरा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से मजबूत कनेक्टिविटी ने यमुना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र को लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग के लिए आदर्श बनाया है। वहीं, जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट इस पूरे क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में अहम भूमिका निभाने जा रहा है। योगी सरकार ने एयरपोर्ट को केंद्र में रखकर औद्योगिक शहरों, लॉजिस्टिक्स हब और रोजगार केंद्रों की एक पूरी श्रृंखला विकसित करने की व्यापक योजना तैयार की है।

यमुना एक्सप्रेस-वे की प्रमुख परियोजनाएं

  • जेवर के पास एचसीएल–फॉक्सकॉन की ओसैट यूनिट

  • ओसैट यूनिट का भूमि पूजन जनवरी 2026 में संभावित

  • 1000 एकड़ में सेमीकंडक्टर और ईएमसी पार्क

  • मेडिकल डिवाइस पार्क और डेटा सेंटर पार्क का विकास

  • विवो, एलजी और हावेल्स जैसी दिग्गज कंपनियों की फैक्ट्रियों की स्थापना

  • YEIDA को मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब की मंजूरी

  • एयरपोर्ट एक्सप्रेस-वे और आरआरटीएस से सशक्त कनेक्टिविटी

  • 200 से अधिक नई फैक्ट्रियां निर्माणाधीन

  • सेमीकंडक्टर पार्क से बड़े पैमाने पर रोजगार की संभावना

  • लॉजिस्टिक्स और हाई-टेक हब के रूप में तेजी से विकास

  • जेवर एयरपोर्ट और औद्योगिक जोन से रियल एस्टेट, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में नए अवसर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!