बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा: पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 6 की मौत, कई घायल!

0

NEWS1UP

ब्यूरो रिपोर्ट

बिलासपुर| छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम बड़ा रेल हादसा हुआ। गेवरा रोड-बिलासपुर के बीच चलने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन (संख्या 68733) की मालगाड़ी से आमने-सामने टक्कर हो गई। यह दुर्घटना लाल खदान क्षेत्र के पा शाम लगभग 4 बजे हुई। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं।

कैसे हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गेवरा से बिलासपुर की ओर आ रही पैसेंजर ट्रेन और बिलासपुर से गेवरा की ओर जा रही मालगाड़ी एक ही ट्रैक पर आ गईं। इससे दोनों ट्रेनों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए, और कुछ डिब्बे मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

रेस्क्यू और राहत कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस और बचाव दलों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने बताया कि रेस्क्यू अभियान जारी है और सभी यात्रियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

रेलवे की प्रतिक्रिया और मुआवजा

रेलवे ने हादसे की जांच के लिए कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) को निर्देश दिए हैं। जांच के बाद आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगेरेलवे ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है-

  • मृतकों के परिजनों को 10 लाख रूपये 

  • गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख रूपये 

  • सामान्य रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रूपये 

यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर

रेलवे ने यात्रियों और परिजनों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

  • बिलासपुर: 7777857335, 7869953330

  • चांपा: 8085956528

  • रायगढ़: 9752485600

  • पेंड्रा रोड: 8294730162

  • कोरबा: 7869953330

  • उसलापुर: 7777857338

ट्रेन सेवाओं पर असर

हादसे के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की तीन मेमू ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। रेलवे ने यात्रियों से शांत रहने और केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!