February 12, 2026

महागुनपुरम में जनादेश की गूंज, AOA चुनाव में यशपाल यादव ने फिर मारी बाज़ी!

0
0
0

तीन टीमों और 27 उम्मीदवारों के बीच हुआ कड़ा मुक़ाबला

831 मतदाताओं की रही सक्रिय भागीदारी

NEWS1UP

 गौरव अग्रवाल

गाजियाबाद। एनएच-9 स्थित महागुनपुरम आवासीय सोसाइटी में बीते रविवार को अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) के चुनाव पूरी तरह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। इस चुनाव में सोसाइटी के निवासियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दिया।

तीन टीमें, 27 उम्मीदवार और कड़ा मुकाबला

इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प रहा। कुल 9-9 उम्मीदवारों की तीन अलग-अलग टीमें मैदान में थीं, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय और कड़ा हो गया। मतदाताओं में भी चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

मुख्य चुनाव अधिकारी अमरनाथ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोसाइटी में कुल 1250 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें से 831 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान वेटेज सिस्टम के आधार पर कराया गया, जिससे हर वोट का महत्व तय मानकों के अनुसार आंका गया।

वेटेज काउंटिंग में यशपाल यादव सबसे आगे

वोटों की गणना के बाद जो तस्वीर सामने आई, उसमें पूर्व अध्यक्ष यशपाल यादव ने एक बार फिर अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के सदस्यों का विश्वास जीतते हुए शानदार वापसी की। उन्हें वोट वेटेज के अनुसार सर्वाधिक 903 मत प्राप्त हुए।

अन्य निर्वाचित सदस्यों को मिले वेटेज वोट इस प्रकार रहे-

  • सौरभ बंसल – 836

  • प्रसून श्रीवास्तव – 830

  • मूलचंद शर्मा – 823

  • प्रवीण गुप्ता – 786

  • सुरजीत सिंह – 765

  • ब्रजपाल सिंह – 763

  • रविता – 704

  • रुपेश रंजन – 687

शांतिपूर्ण चुनाव, प्रशासन की सराहना

मुख्य चुनाव अधिकारी अमरनाथ सिंह ने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया बिना किसी विवाद और पूरी शांति के साथ संपन्न हुई। उन्होंने चुनाव समिति की ओर से सभी प्रत्याशियों, सहयोगी सदस्यों और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

उनका कहना था-

“महागुनपुरम के निवासियों ने अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों की मिसाल पेश की है।”

जनादेश का सम्मान, जल्द होगी बोर्ड बैठक

चुनाव जीतने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष यशपाल यादव ने सभी मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे जल्द ही नव निर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक बुलाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि “जनादेश का सम्मान करते हुए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा और सोसाइटी के विकास, पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।”

नई उम्मीदों के साथ नया कार्यकाल

महागुनपुरम सोसाइटी में इस चुनाव के बाद निवासियों में नई उम्मीदें जगी हैं। बेहतर सुविधाएं, रख-रखाव, सुरक्षा और पारदर्शी प्रशासन को लेकर लोगों को नए बोर्ड से काफी अपेक्षाएं हैं। शांतिपूर्ण और सफल चुनाव ने यह साबित कर दिया कि जब सामूहिक जिम्मेदारी निभाई जाती है, तो लोकतंत्र और भी मजबूत बनता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!