February 9, 2026

वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन: सांसद अतुल गर्ग ने किया शुभारंभ

0
0
0

 

क्तदान सबसे बड़ा महादान: सांसद अतुल गर्ग 

रक्तदाताओं को मिला सम्मान और मिली प्रेरणा

NEWS1UP

भूमेश शर्मा 

गाजियाबाद।  समाजसेवा की भावना और मानवता के जज़्बे को साकार करते हुए ‘वनवासी कल्याण आश्रम’ संस्था ने रविवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर लॉयंस क्लब ऑफ गाजियाबाद यूनाइटेड, रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद मिडटाउन एवं राउंड टेबल इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। वरदान चैरिटेबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की सहायता हेतु यह कैंप लगाया गया।

बतौर मुख्य अतिथि बोलते सांसद अतुल गर्ग

रक्तदान शिविर का आयोजन कवि नगर ई-ब्लॉक स्थित अपना भवन में किया गया, जहाँ सुबह से ही रक्तदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। शिविर का शुभारंभ सांसद अतुल गर्ग ने दीप प्रज्वलन कर किया।

सांसद अतुल गर्ग ने की पहल की सराहना

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद अतुल गर्ग ने वनवासी कल्याण आश्रम के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा-

“यह संस्था राष्ट्र निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दे रही है। आज के इस रक्तदान शिविर ने युवाओं के सामने एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा है, और देश के नौजवान जिस तरह से इस दिशा में आगे आ रहे हैं, यह समाज में एक नई चेतना का संकेत है।”

उन्होंने आगे कहा कि आज देश में रक्तदान को लेकर एक सामाजिक क्रांति सी जाग उठी है, जो जीवन बचाने के इस महापुण्य कार्य को जन-आंदोलन बना रही है। सांसद ने रक्तदाताओं को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया।

रक्तदाताओं को प्रशस्ति पात्र देते सांसद अतुल गर्ग

मानव सेवा का संदेश लेकर आयोजित हुआ शिविर

वनवासी कल्याण आश्रम के वरिष्ठ पदाधिकारी मनीष अग्रवाल (सी.ए.) ने बताया कि संस्था देश के दूरदराज़ के आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों, महिलाओं और युवाओं के शिक्षा व विकास के लिए वर्षों से निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा —

“रक्त का कोई विकल्प नहीं होता। एक मानव का रक्त ही दूसरे मानव की जान बचा सकता है। इसी भावना के साथ आज यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है ताकि समाज में रक्तदान के महत्व को और व्यापक रूप से फैलाया जा सके।”

उन्होंने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रक्तदाताओं को प्रशस्ति पात्र देते सांसद अतुल गर्ग

दर्जनों यूनिट रक्त एकत्र, अनेक संस्थाओं का सहयोग

शिविर में वरदान चैरिटेबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम ने रक्तदान प्रक्रिया को सुरक्षित से संपन्न कराया। आयोजन समिति की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र, स्मृति चिह्न और पौधे भेंट किए गए, ताकि वे पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश साथ लेकर जाएँ।

 समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना आयोजन

इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों और स्वयंसेवकों ने एक स्वर में कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और संवेदना की भावना को प्रबल करते हैं। रक्तदान जैसे कार्य न केवल किसी की जान बचाते हैं, बल्कि समाज में मानवता की डोर को और मजबूत करते हैं।

वनवासी कल्याण आश्रम और सहयोगी संस्थाओं का यह प्रयास निश्चित रूप से गाजियाबाद शहर के सामाजिक कार्यों की दिशा में एक उदाहरणीय पहल साबित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!