HOLI IN SOUTH KOREA : जमकर उड़ा अबीर गुलाल,जमकर थिरके विदेशी
होली फेस्टिवल में विदेशियों ने भारतीय व्यंजनों का लुत्फ उठाया
NEWS1UP
साउथ कोरिया। होली पर ऐसा समां बंधा कि वो यादगार पल बन गया। जाति-धर्म छोड़ कर 31 देशों के लोग इस होली में शामिल हुए। खास बात यह रही कि इसमें सिर्फ गुलाल वो भी हरबल गुलाल का इस्तेमाल हुआ। ये नजारा साउथ कोरिया के मिरयांग शहर में हुआ। मिरयांग योगी वैली का नाम से फेमस है। यहां के योगा कल्चरल लेंड पर इस होली फेस्टिवल का आयोजन किया। वहां रहने वाले हजारों भारतीयों ने विदेश की धरती पर यह 16वां होली फेस्टिवल मनाया। खात बात यह रही कि विदेशियों के अतिरिक्त कोरिया से दस शहरों से बसों के जरिये लोग होली फेस्टिवल में पहुंचे।
इस अद्भुत कार्यक्रम को कवर करने के लिए विदेशी मीडिया का हुजूम रहा।
मिरयांग शहर के मेयर अहन-बियुंग-गु इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होेंने भारत के इस पारंपरिक त्योहार की सराना करते हुए इस, प्रेम, भाइचारा और सौहार्द का प्रतीक बताया। इसके अतिरिक्त मिरयांग के काफी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि अहन-बियुंग-गु ने जैसे ही होली फेस्टिवल के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की तो डीजे की तेज आवाज पर होली के तरानों के साथ ही चहुंओर गुलाल उड़ने लगा। होली की थाप पर घंटों लोग जमकर थिरके और एक दूसरे को गुलाल लगाकर भारतीय पर्व की शुभकामनाएं दी। डीजे पर लोगों ने जमकर नृत्या किया।

कार्यक्रम के बाद विदेशी नागिरकों समेत सभी भारतीय व्यंजनों का स्वाद लिया। इसमें साउथ इंडियन डोसा, इडली-बड़ा, समोसा, पनीर, मिठाइयां समेत अनेक चटकारे शामिल रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन इंडियंस इन कोरिया (आईआईके) ग्रुप के एडमिन अमित गुप्ता की तरफ से किया। पूरे कार्यक्रम का संयोजन मुस्कान शेखावत ने किया। इकबाल काजी इस कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे। इसमें सभी भारतीयों का विशेष योगदान रहा।
